
रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बहू व बेटों ने दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली रोड निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने बेटों पर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेवानिवृत पुलिसकर्मी यज्ञदेव शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी कमाई से पत्नी गायत्री देवी के नाम मकान और तीन बीघा खेती की जमीन खरीदी थी। पत्नी की 23 जनवरी को मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से उसके बेटे ज्ञान प्रकाश, नंदकिशोर व ज्ञान प्रकाश की पत्नी बीना उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि चार दिन पहले तीनों अपने साथ 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर गढ़ बांगर में स्थित उसके खेत पर पहुंचे जहां आरोपियों ने खेत के चारों तरफ कराई चारदिवारी को ध्वस्त कर दिया। इसके बारे में जानकारी मिलने पर ज्ञान प्रकाश से पूछताछ की तो उसने धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























