हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेवती कुंज कॉलोनी में नियम विरुद्ध भवन का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी द्वारा करोड़ों रुपए में खरीदी गई इस संपत्ति पर निर्माण कराया जा रहा है जहां सड़क पर अतिक्रमण कर ईंटें रखी हुई है और उसके आगे रेत डाला हुआ है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। धूल उड़ने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार संपत्ति स्वामी से अतिक्रमण हटाने की अपील की लेकिन उसने अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया। आलम यह है कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
हापुड़ की रेवती कुंज में एक ड्राई क्लीनर के बराबर में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जहां निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और सड़क पर अस्थाई रूप से कब्जा कर अतिक्रमण जमाया हुआ है। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई करने की जरूरत है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























