हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बीवी नगर रोड पर स्थित गांव दयानतपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड लांस नायक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव दयानंद पुर निवासी सतपाल सिंह सेवानिवृत्ति लांस नायक थे जो कि 17 वर्ष की उम्र में सन 1980 में भारतीय सेना में बतौर फौजी भर्ती हुए थे। 17 वर्षों की नौकरी के बाद वह 1997 में लांस नायक के पद से सेवानिवृत हुए थे। मामला शुक्रवार की रात का है जब वह बीवी नगर मार्ग पर किसी काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सतपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































