हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में रूपयों का तगादा करने पर सेवानिवृत्त दरोगा को घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा की पुत्रवधू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि वह यूपी पुलिस में एसआईटी एमटी के पद से सेवानिवृत है और उसके पुत्र मोहित की शादी 19 नवंबर 2018 को गांव जरौठी स्थित गीता कॉलोनी निवासी प्रियंका पुत्री सुरेंद्र कौशिक से हुई थी। उसके बेटे के साले वरुण कौशिक ने रविंद्र शर्मा को विश्वास में लेकर 70 लाख रुपए ले लिए। जब वरुण कौशिक से रुपए वापस मांगे तो वरुण कौशिक आग बबूला हो गया और 27 फरवरी की सुबह करीब 9:00 बजे मोना कौशिक, वरुण कौशिक और अर्चना कौशिक जबरन घर में घुस आए और रिटायर्ड दरोगा के साथ मार पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और रिटायर्ड दरोगा को बचाया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































