हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेला रोड पर शनिवार की शाम बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि रिटायर्ड दरोगा सुंदर दास विमल की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई जिसने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के सेगे वाला मोहल्ला निवासी सुंदर दास विमल रिटायर्ड दरोगा है जो शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने खेतों पर जा रहे थे। जैसे ही वह निर्माणाधीन मेला रोड पर गंगा द्वारा के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारदी जिससे सुंदर दास गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483





























