
हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित
हापुड, सीमन/सुरेश (ehapurnews.com): बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के निकट हापुड़ की पिछड़ी बस्ती कोटला मेवातियान में चल रहे यूनिवर्स पब्लिक स्कूल में तोषनीवाल परिवार द्वारा सम्पन्न कराई हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आज परिणाम घोषित किया गया।
इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में बाटा गया।शिशु वर्ग में क्रमशः प्रथम अफ़फान , द्वितीय अहमद , तृतीय यूशरा एवं चतुर्थ खुशी रही । वहीं बड़े वर्ग में क्रमशः जिया , जैनब ,आकांक्षा सिंह,माहिरा,हबीबा, आलिया एवं अब्दुल्ला ने स्थान प्राप्त किये ।
विजेताओं की घोषणा करते हुए तोषनीवाल परिवार सदस्य मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं नीता तोषनीवाल ने अपने संबोधन में बच्चों को निरन्तर पढ़ने एवं प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। हापुड़ नगर पालिका परिषद सभासद शशांक गुप्ता ने हार न मानते हुए निरन्तर गतिमान रहने के लिए ऊर्जावान बने रहने का संदेश दिया।
सभी विजेता बच्चों ने शशांक गुप्ता के हाथों पुरस्कार प्राप्त किये। इसके पश्चात इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार तोषनीवाल,नीता तोषनीवाल, शशांक गुप्ता सभासद के साथ राहुल शर्मा, समाज सुधारक हाजी महमूद कुरैशी, प्रिंसिपल सुहानी माहेश्वरी, प्रबंधक कमल माहेश्वरी, ग़ुल्फ़शा सैफी, साफीया, समा एवं नीतू भी उपस्थित रही।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























