हापुड, सीमन (ehapurnews.cpm) : जनपद हापुड़ में लकड़ियों का अवैध कटान जोरों पर है जिसके खिलाफ शुक्रवार को वन विभाग ने कार्रवाई की और प्रतिबंधित लकड़ी का कटान करने पर आरा मशीन को सील कर दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी राजेश निगम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गढ़मुक्तेश्वर की गांव पलवाड़ा के जंगल में पेड़ काटे जा रहे हैं। टीम ने छापेमारी की तो देखा कि 19 पेड़ कटे हुए मिले। जानकारी मिलने पर पता चला कि एक कैंटर के माध्यम से गांव अठसैनी में स्थित फुरकान के आरा पर लकड़ियों को ले जाया गया है। जहां विभाग ने कैंटर से लकड़ी को उतरते हुए पकड़ लिया और आरा मशीन सील कर दी। इसके साथ ही कैंटर को जब्त कर लिया। आपको बता दें कि अवैध रूप से पेड़ काटने का सिलसिला लगातार जारी है। लकड़ी चीरने के लाइसेंस की आड़ में आरा मशीन पर अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं जिसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























