जिम्मेदार लोग पीछे हटे तो लोगों ने सांप व चूहों को भगाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-26 के अंतर्गत संजय विहार कालोनी है। इस कालोनी में एक सार्वजनिक पार्क है, जिसका उपयोग लोग भ्रमण, बच्चे खेलकूद के लिए करते है, परंतु पार्क की सफाई न होने से अनावश्यक बड़ी-बड़ी घास पैदा हो गई है। पार्क सांप व चूहों का ठिकाना बन गया है और कीड़े-मकोड़े व मच्छर पैदा हो रहे है। सांप और चूहों के डर से लोग भयभीत है। सार्वजनिक पार्क की सफाई के लिए जिम्मेदार लोगों का ध्यान कई बार इस ओर आकर्षित किया गया है, जब जिम्मेदार लोगों ने नागरिकों की समस्या के हल के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया तो लोगों ने स्वयं ही पार्क की सफाई का जिम्मा उठाया और नौजवानों की एक टोली ने पार्क को गंदगी रहित किया।
संजय विहार कालोनी पार्क की सफाई करते वक्त नौजवानों की टाम ने अनेक चूहों को पकड़ा है। चूहे व सांपों के बिलों को बंद किया है। नौजवानों के इस नेक कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि जब जिम्मेदार लोगों ने नागरिकों की समस्या को नहीं सना तो हापडु की राजेंद्र कालोनी के लोगों ने स्वयं ही सड़क की मरम्मत कराई थी।
































