हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में गुरुवार को अपना दल एस के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाया जहां कई लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ली। हापुड़ में अपना दल एस की सदस्यता के लिए दायित्व लक्ष्मण मैदा वालों को सौंपा गया है। इस दौरान लक्ष्मण मैदा वालों, शालू चौधरी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि पार्टी का लक्ष्य है कि एक करोड़ लोगों को अपना दल एस से जोड़ा जाए जिसके चलते हर एक मंडल में पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। पदाधिकारी ने बताया कि अपना दल एस को इलेक्शन कमीशन ने मान्यता दे दी है।
वहीं पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता का यह अभियान दो सितंबर से शुरू हुआ है।
इस अवसर पर लक्ष्मण मैदा वालों ने कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि हर वर्ग को साथ लेकर चलें। अपना दल एस का सदस्यता अभियान हापुड़ में जारी है। जो भी सदस्यता लेना चाहता है वह लक्ष्मण मैदा वालों से 9837805856 पर संपर्क कर सकता है।





























