हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित आपातकाल लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में हापुड़ के लोकतंत्र सेनानी सुरेश चन्द्र जैन, अशोक कुमार शर्मा, आनन्द कुमार, ऋषि पाल आदि को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अंजली चौहान ने सम्मानित किया। लोकतंत्र सेनानी सुरेश चन्द्र जैन तथा आनन्द कुमार ने देश में लगे आपातकाल में जेलों में बंद रहे राजनीतिक बन्दियों लोकतंत्र सेनानियों पर किए गए अमानवीय अत्याचारों का विस्तार से वर्णन किया। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अंजली चौहान ने कहा कि आपातकाल देश का काला अध्याय है, यह आजादी की दूसरी लड़ाई थीं। लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल को हटवाने में जो संघर्ष किया, जेलों में बंद रहकर यातनाएं सही,उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। लोकतंत्र सेनानी वास्तव में सम्मान के सच्चे अधिकारी है। इनके त्याग, बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गौड़ ने किया। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्षदीप त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
VIDEO: घर बैठे मॉडल्स/प्रोजेक्ट्स बनवाने में ले मदद: 8433164162

































