हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को हापुड़ में व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जनपद की पुलिस व्यापारियों, व्यापार तथा औद्योगिक संस्थानों की हर सम्भव सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा सम्बंधी समस्या को लेकर राउंड दी क्लाक दरवाजा खटखटा सकता है।
जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे पुलिस दफ्तर में व्यापारियों के साथ सुरक्षा को लेकर वार्ता कर रहे थे। इस वार्ता में तेल व्यापारी विजय अग्रवाल, जगदीश प्रधान, अशोक बबली, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, दीपांशु गर्ग आदि शामिल हुए।
व्यापारियों ने नगर में लगने वाले भीड़, जाम, बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा पुलिस पिकेट्स की संख्या बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा एक कैमरा प्रतिष्ठान पर सड़क मार्ग की ओर लगाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखन के साथ ही संदिग्ध की पुलिस को सूचना देने को कहा पुलिस ने कहा कि सहयोग मिलने पर ही बदमाशों पर जल्दी काबू पाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेः चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























