हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहितपुरम की टूटी सड़कों से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़कों में गड्ढे होने की वजह से आए दिन वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बच्चे खेलते हुए सड़कों पर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क को गड्ढामुक्त बनाने की मांग की है।
मोहितपुरम के लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान टूटी सड़क में जलभराव हो जाता है जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में सड़क की मरम्मत कराई जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
आपको बता दें कि मोहल्लेवासी पिछले कई दिनों से टूटी सड़क की वजह से परेशान हैं जिनका कहना है कि जगह-जगह जलभराव, टूटी नाली से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। ऐसे में गड्ढों के जख्मों पर मरम्मत का मरहम इस सड़क पर कब लगेगा इसका कॉलोनीवासियों को इंतज़ार है।



























