👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :हापुड़ के मोहल्ला केशव नगर के लोगों ने बुधवार को बिजली घर पर जमकर प्रदर्शन किया. बता दें कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित केशव नगर के लोग पिछले तीन वर्षों से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके लिए लोग लगातार शासन-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि से संपर्क कर रहे हैं. परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जून का महीना चल रहा है. भीषण गर्मी से लोग परेशान है। बच्चे बूढ़े महिलाओं का हाल बेहाल है जिससे परेशान होकर जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

























