👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के साल 2022-23 के चुनाव कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। कुछ अधिवक्ताओं के वार्षिक शुल्क जमा न होने के कारण चुनावी कार्यक्रम में बदलाव हुआ है जिसके तहत तिथियों को बदला गया है। बता दें कि नामांकन टेंडर वोट, मतदान और मतगणना की तिथि पूर्व में घोषित तिथि के अनुसार ही होंगी लेकिन नौ सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की तिथि को बदलकर 12 सितंबर किया गया है। वहीं नामांकन वापसी की तिथि को बदलकर 13 सितंबर किया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























