हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ स्मॉल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ट्वीट करके रक्षाबंधन पर्व पर राखी विक्रेताओं व मिठाई विक्रेताओं को लॉकडाउन से छूट देने की मांग की है।
व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त, रविवार को है, परन्तु लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहेंगे जिस कारण महिलाओं को राखी व मिठाई खरीदने में परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी के कारण मिठाई शुक्रवार को खरीद कर नहीं रखी जा सकती।
व्यापारी नेता ने ट्वीट के माध्यम से 21 व 22 अगस्त को राखी व मिठाई विक्रेताओं को लॉकडाउन से छूट देने की मांग की है।
Our Trending Story: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

































