हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा गुरुवार को लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्षय में ध्वजारोहण व मां शारदा का पूजन दिवस बड़े ही
धूमधाम से शिव मंदिर मोहल्ला गढ़ी में मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत शाखा की मार्गदर्शक बीना गोयल ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन करते हुए सभी आगंतुक सम्मानीय वक्ताओं से गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रकट करने के लिए आहूत किया ।सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होना अपना सौभाग्य माना सभी उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।संस्था के संरक्षक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने कहा कि बड़ा ही सौभाग्य की बात है कि आज हम सब जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं सभी उन वीरसपूतों के कारण जिन्होंने सर्वस्व समर्पण कर इस देश को गुलामी से आजाद कराया ऐसे वीर सपूतों को कोटि कोटि नमन है।कवि अशोक गोयल ने जैसे ही अपनी काव्य रचना को पढ़ना शुरू किया संपूर्ण प्रांगण तालियों से गुंजायमान हो गया उन्होंने अपनी रचना को कुछ ऐसे पेश किया *शहीदों की शहादत पर मुझे एक गान लिखना है, मेरे जो दिल में उठता है वही तूफान लिखना है। भले फिर क्यों न मेरे प्राण भी तन छोड़ दे मेरा, मुझे सागर के सीने पर हिंदुस्तान लिखना है सृष्टि शाखा की मार्गदर्शक कवयित्री बीना गोयल ने कहा कार्यक्रम आए सभी आगंतुकों का अध्यक्ष रानी बंसल,सचिव नीरा कंसल, कोषाध्यक्ष कोमल कंसल, महिला संयोजिका मीनाक्षी गोयल ने सभी का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सुर की देवी शारदा मां को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।कार्यक्रम में सुधा गर्ग,कुसुम लता गुप्ता, ज्योति गोयल, प्रियंका कंसल, सर्वेश शर्मा , आरती अग्रवाल, स्नेह लता गर्ग ,मानसी मित्तल, हिमानी बंसल, कामिनी अग्रवाल आदि सहित अनेक सम्मानीय उपस्थिति थे।




























