हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में देश का 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एडीजे डाँ. रीमा जिंदल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए विधार्थियों को निंरतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। कोविड नियमों के तहत विधार्थियों की अनुपस्थिति को अध्यापकों ने स्वंय रंगारंग कार्यक्रम करके पूरा किया। सभी शिक्षक और शिक्षिकओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विघालय की प्रधानाचार्य रेशू गोयल ने कहा कि आज का छात्र देश का भावी कर्णधार हैं। आदर्श छात्र, आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्य का निर्वहन करें। विघालय के निर्देशक पंकज गोयल तथा वैभव गोयल ने कहा कि गणतंत्र की आत्मा से रुबरु होने के लिए, संविधान की प्रस्तावना हैं। शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम हैं। शिक्षा के द्वारा ही संविधान को प्रस्तावना को साकार करके गणतंत्र दिवस के महत्व के प्रति जन जागृति लाई जा सकती हैं।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249





























