अफवाह, भ्रामक सूचना व आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना पुलिस को दें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने अफवाहें फैलाकर, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके लोकसभा चुनाव में खलल डालने का प्रयास किया तो सम्बंद्ध व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया पर कड़ी नजर रखे है। पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान अफवाहों की रोकथाम हेतु एक हैल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
पुलिस ने हैल्पलाइन नम्बर-7839869724 जारी किया। भ्रामक सूचना, अफवाहें तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालें की सूचना हैल्पलाइन नम्बर पर दे सकते है।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101































