हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि 19 जुलाई को दिल्ली के कृष्णानगर निवासी अलाउद्दीन का बेटा इमरान स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ से गुजर रहा था। निजामपुर बाईपास के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने इमरान को ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर चाकू से वार किया और फायरिंग की। इस दौरान गोली उसके पैर में लगी। इस संबंध में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर हापुड़ कोतवाली में मुरादाबाद के अब्दुल्ला और अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























