हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से राजस्व को चूना लगाने के मामले लगातार सामने आ रहा हैं। अब बिजली विभाग के कर्मचारियों की करतूतों का एक बार फिर विजिलेंस विभाग ने पर्दाफाश किया है। नंदपुर गांव के पास गुलावठी रोड पर एक अस्पताल में फर्जी मीटर से बिजली सप्लाई दी जा रही थी इसका विजिलेंस विभाग ने खुलासा कर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि इससे पहले भी गांव टियाला में एक रेस्टोरेंट में इसी तरह का मामला सामने आया था।
दरअसल विजिलेंस विभाग की टीम निरीक्षण कर रही थी कि दौरान नंदपुर स्थित एक अस्पताल के बाहर फर्जी मीटर लगा कर बिजली इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया। जब टीम ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ और मीटर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं मीटर की सीलिंग पर निगम अफसरों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। इसके बाद विभाग की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में ट्याला के एक रेस्टोरेंट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।
बिजली कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना यह कार्य होना संभव नहीं है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099































