हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गाली गलौज मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गोल मार्केट निवासी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि पट्टे वाली गली हापुड़ नगर निवासी आशीष कुमार डाकोर पुत्र सत्य प्रकाश डाकोर ने गोल मार्केट निवासी अमन पर आरोप लगाया है कि उसने आशीष और आशीष के परिजनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000
























