👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिन पर एक घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मार पिटाई कर गाली गलौज करने का आरोप है। बता दें कि लगभग एक महीने पहले पंकज पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी भोवा मस्तानगर ने आरोप लगाया कि गांव के ही परमानंद पुत्र सुखदेव, बिट्टू पुत्र परमानंद, राजकुमार पुत्र प्रेम राज और उसके दो साथी रवि पुत्र मामचंद, जितेंद्र पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम ब्रह्मगढ़ी बक्सर घर में घुस आए और उसके और उसकी माता के साथ मार पिटाई की और फरार हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



























