हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में एक विवाहिता द्वारा ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे वापस लेने के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने दबाव बनाया और महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए जिसके बाद पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि मामला गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले का है जहां विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था जिसे ससुराल पक्ष के लोग लगातार वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंच कर घर में मौजूद लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए जिसके बाद पुलिस ने नया बांस बख्तावरपुर निवासी पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Christmas Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262
























