हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोह है कि उसके पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और जेठ ने छेड़छाड़ की। साथ ही ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं महिला का यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नन्दकिशोर उसकी पत्नी, हरेंद्र पुत्र नंदकिशोर, अमित पुत्र नंदकिशोर, मनोज समेत कुल आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520





























