👁 0 views Views
बिजली चोरी की सूचना मोबाइल पर दें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोरों की धर पकड़ के लिए विजिलेंस टीम हापुड़ धड़ाधड़ छापामारी कर रही है और लाखों रुपए की बिजली चोरी पकड़ी जा रह है। ऐसे फीडर जहां लाइन लास अधिक है, वहां ज्यादा छापा मारी हो रही है।
विजिलेंस टीम ने मोबाइल नम्बर जारी किए हैं जिन पर बिजली चोरी की सूचना दी जा सकती है। प्रभारी प्रवर्तन दल का नम्बर-8887156573 तथा प्रवर्तन दल का नम्बर-8920785452 है। विजिलेंस टीम मे एई एससी यादव, एक्सईएन रेड धीरेंद्र कुमार, एई मीटर गौरव पाल, पप्पू सिंह व जेई राजकुमार वर्मा आदि शामिल है। यह टीम हापुड़, अमरोहा व बिजनौर में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।
VIDEO: खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से





























