हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ में बिजली विभाग के उन अवर अभियंताओं से जवाब तलब किया गया है जिन्होंने अभी तक चेकिंग बुक जमा नहीं की है। यह बुक ऑडिट से पहले जमा करनी होती है लेकिन ऑडिट ना होने के कारण यह लापरवाही बरती गई है। आपको बता दें कि 42 किताबों में से 16 किताबें जमा कर दी गई हैं लेकिन शेष किताबें अभी तक जमा नहीं हुई है। ऐसे में एक्सएन मनोज कुमार ने चेकिंग बुक जमा ना होने के चलते अवर अभियंताओं से जवाब तलब किया है। बताते चलें कि ऊर्जा निगम के एमडी कार्यालय से अवर अभियंताओं को चेकिंग बुक दी जाती है। बताया जा रहा है कि 50 पत्रांकों की किताब ऊर्जा निगम कार्यालय में जमा नहीं करने के मामले में सब स्टेशन छोड़ चुके अवर अभियंताओं से जवाब तलब किया गया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































