हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में शुक्रवार को जर्जर तारों को बदलने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि तार बदलने के पश्चात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गर्मियों के दिनों में अक्सर लोड बढ़ने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। जगह-जगह तार भी चजर्जर हो चुके है। ऐसे में हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में जर्जर तारों को बदला गया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत कर्मियों ने लोगों की सुविधा के लिए जर्जर तारों को बदला। इसके पश्चात विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।


























