हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तीन प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत कराई है जिसमें 45 लाख रुपए का खर्च आया है। 14 लाख रुपए की लागत से रेलवे रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों तथा तीमारदारों के बैठने के लिए टीन शेड, इंटरलॉकिंग टाइल्स, अस्पताल की चारदीवारी, दिव्यांगों के लिए महिला और पुरुष शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही करीब 31 लाख रुपए की लागत से पिलखुवा में संचालित तीन प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत का कार्य भी कराए गया है। जवाहर बाजार, अशोक नगर तथा मंडी तिराहा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्माण कार्य कराया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























