👁 0 views Views
सरकारी आवास किराए पर उठाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने टेलीफोन विभाग में सरकारी आवास को किराए पर उठाने पर आपत्ति दर्ज की है और एसडीओ फोन्स को एक ज्ञापन देकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संगठन के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी की अगुवाई में बुधवार को किसान एसडीओ फोन्स से मिले ओर कहा कि विभागीय आवास को एक ही अफसर ने अलाट करा कर किराए पर उठा रखा है जिससे अन्य का हक मारा जा रहा है। उन्होने दोषी अफसरों के विरुदध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अनिल अधाना, महेंद्र त्यागी, जतन गुर्जर, अजय, अमित, जोगेंद्र, चौ. यशवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540



























