
कारगिल शहीदों का स्मरण कर आंखें नम हुई
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को नागरिकों ने शहीद के बलिदान का स्मरण करते हुए उनके योगदान का अनुसरण करने का संकल्प लिया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने शनिवार को जनपद बुलंदशहर के गांव खंगावली के कारागल शहीद राजसिंह मलिक के बाबूगढ़ आवास पर पहुंच कर शहीद की वीर नारी मुनकेश देवी को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाडे ने छात्र जीवन के दौरान हुए कारगिल युध्द की स्मृतियों को ताजा करते हुए कहा कि देश पर जब भी युध्द्ध का संकट मंडराया है, सभी देशवासियों ने मतभेद भुलाकर देशहित में एक जुटता का परिचय दिया है। नागरिकों को जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और सदैव शहीद व सैन्य परिवारों के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखना चाहिए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























