हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : नगर पंचायत बाबूगढ़ में शनिवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर पंचायत के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कस्बा बाबूगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर व कर्मचारियों न महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया, साथ ही उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
चेयरमैन जगवीर सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन देश के प्रति समर्पित किया। उनके आदर्श व सिद्धांत मानव जाति को प्रेरणा देने वाले है। चेयरमैन ने सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सफाई कर्मचारियों द्वारा कस्बा बाबूगढ़ को स्वच्छ रखने में दिए गए योगदान को याद किया, साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील की।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























