हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):भारतीय जनता युवा मोर्चा हापुड़ के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मोदीनगर रोड स्थित अंबेडकर भवन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर का उद्बोधन हुआ व साथ में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल ने बताया कि ज्योतिबा फूले समाज सुधारक, समाजसेवी व महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा चिंता करते थे एवं समाज में छुआछूत की बीमारी को हमेशा दूर करने के लिए प्रयत्नशील रहे ।
जिसमें मुख्य रुप से राहुल शर्मा प्रशांत गौड़ ,शिवम शर्मा ,सचिन सिरोही, मोहित बंसल, रवि वर्मा ,गोपाल खटीक, रितिक त्यागी ,उज्जवल सोमानी, विपिन, रोमपी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
































