हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनसंघ क संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस गुरुवार को हापुड़ में भाजपाईयों ने आदर और श्रद्धापूर्वक मनाया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत व भाजपा के जिला महामंश्री पुनीत गोयल व अन्य भाजपाई हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थापित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि देश के लिए किए गए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है। उनके आदर्शों पर चल कर ही देश को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























