हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर गढ़मुक्तेश्वर स्थित कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मन्दिर, इंटर कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पिंकी त्यागी ने कहा कि सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय को समझाते हुए छात्र एवं छात्राओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में धर्म सभा को सम्बोधित करने की शुरुआत “भाइयो व बहनों” के साथ किया तभी पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा और वह हमेशा एक बात कहते थे उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये। जिला मीडिया रोहित मल्होत्रा ने कहा कि आज के युवा को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, भाजयुमो गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़,महामंत्री अर्जुन शर्मा,उपाध्यक्ष जयवर्धन शर्मा, सोनू वर्मा,योगेन्द्र राजपूत, विद्यालय प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र चौहान,जयकुमार, सतपाल,जगेंद्र, मदनपाल एवं समस्त छात्र छात्रा मौजूद रहे।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695



























