हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की 29वीं पुण्य तिथि समारोह में एकलव्य सिंह सहारा, ज्ञानी ज़ैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बब्बू एवं रामघरिया बोर्ड के चैयरमैन जितेंद्र पाल सिंह आदि के साथ उपस्थित हुए और उन्हें याद किया।
नई दिल्ली के राजघाट स्थित उनकी समाधि एकता स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एकलव्य सहारा ने कहा कि स्वर्गीय सरदार ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने 1982 से 1987 तक भारत के 7वें राष्ट्रपति और पंजाब के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह राष्ट्रपति बनने वाले पहले सिख थे। इस पुण्य तिथि समारोह में भारत सरकार के नेता जितेंद्र पाल सिंह गागी (अध्यक्ष रामघरिया बोर्ड दिल्ली), गुरमिंदर सिंह मथारू, जगजीत सिंह मुदार, कर्म सिंह, गुरप्रीत सिंह रम्मी आदि और सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

































