👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सबली में एक बार फिर गोवंशी के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. सोमवार की शाम को मिली सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. गांव सबली में पिछले 30 दिनों में तीसरी बार अवशेष मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया.

































