जैन मंदिर में धार्मिक तम्बौला का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज के दशलक्षण महापर्व मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर धार्मिक तम्बौला का आयोजन महिला जैन समाज द्वारा किया गया। समारोह का संचालन महिला जैन समाज की कोषाध्यक्ष रेखा जैन तथा महामंत्री प्रगति जैन ने संयुक्त रूप से किया, महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणूका जैन तम्बौला खेल की जानकारी दी। कार्यक्रम मे प्रश्नो के सही उत्तर देने वालो को जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन,जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, सरोज जैन ने पारितोषिक दिये। बुधवार को प्रातःकाल शान्तिधारा अभिषेक पूजन, शान्तिनाथ विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री ने विधान के कर्मकांड को सम्पन्न कराया। उन्होने कहा कि शान्तिनाथ विधान पाठ परिवारो मे सुख शान्ति,समृद्धि को बढाता है। हमे श्रद्धांपूर्वक इस विधान पाठ मे बैठकर पूजा करनी चाहिए। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, सुखमाल जैन, राजीव जैन ,विकास जैन, बबीता जैन, सुशील जैन,अनिल जैन आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054



























