👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के 54 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को अशोक कुमार चुग के परिवार द्वारा मंदिर की धर्म ध्वजा लहरायी गयी। कथा व्यास रवि शुक्ल शास्त्री की अध्यक्षता में और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी महिला मंडल व ब्राह्मण समाज के सानिध्य में बड़ी धूमधाम और बैंड बाजों के साथ ध्वज पताका फहरायी गई। इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भक्तों ने हिस्सा लिया। इससे पहले शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह 9:00 बजे धर्म मेडिकल वाले अशोक कुमार चुग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सुभाष सहगल, राजीव चुग, गोविंद अग्रवाल, अवनीश छाबरा, नितिन चुग, राजन चुग आदि भक्तजन उपस्थित रहे।




























