हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मसूरी गुलावठी मार्ग पर करीब 1800 मीटर हिस्से में टूटी सड़क का निर्माण आखिरकार हो गया है जिससे भारी वाहनों का प्रवेश 100 दिन बाद एक बार फिर शुरू हुआ है।
मसूरी गुलावठी मार्ग पर ग्राम डहाना और सपनावत में करीब 900 मीटर का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है लेकिन देहरा में लगभग 900 मीटर का एक टुकड़ा टूटा हुआ था जिसका निर्माण 20 सितंबर को शुरू हुआ था। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था लेकिन 900 मीटर के इस टुकड़े का निर्माण पूरा होने के बाद भारी वाहनों का प्रवेश भी शुरू हो गया है जिससे राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
https://ehapurnews.com/for-low-interest-loan-contact-9756129288/

























