👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की बछलौता रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। Vइस सड़क के निर्माण से सैकड़ों की संख्या में गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आसपास के गांव के ग्रामीणों को भी लाभ पहुंचेगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासीय में खुशी की लहर है जो पिछले लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। बाबूगढ़ से बुलंदशहर सीमा तक सड़क का निर्माण होगा। कुल नौ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसकी ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे।


























