👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से अमृतसर, जयनगर यात्रा करने वाले रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब जल्द ही शहीद एक्सप्रेस में तीन कोच बढ़ाए जाएंगे जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी. शहीद एक्सप्रेस फिलहाल 22 कोचों के साथ संचालित हो रही है. दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग के प्रमुख ट्रेनों में से एक शहीद एक्सप्रेस में रेल प्रशासन तीन कोच और अतिरिक्त लगाएगा. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है. जयनगर से अमृतसर वाया हापुड़ चलने वाली शहीद एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच लगने के बाद ट्रेन में कोचों की संख्या 22 से बढ़कर 25 हो जाएगी.
BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749



























