👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. काफी दिनों की समस्या के बाद अब आपको मासिक पास रिचार्ज कराने के लिए टोल प्लाजा पर जाने की आवश्यकता नहीं है. आप ऑनलाइन घर बैठे ही रिचार्ज कर सकते हैं.
आपको बता दें कि हापुड़ के लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है. इसके लिए लोकल पास रिचार्ज कराना किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि टोल प्लाजा पर रिचार्ज करने वाली खिड़की सुबह 9:30 से शाम लगभग 5:30 से 6:00 बजे तक खुलती है. ऑफिस आने जाने वाले लोगों को खासकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. एक बार फिर टोल का ऑनलाइन लोकल रिचार्ज होने से लोगों ने राहत भरी सांस ली है.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041





























