हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के 7 गांवों के करीब 5,800 किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब इन किसानों को शीघ्र ही अपनी जमीन पर मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने संज्ञान लिया है जिनके निजी सचिव एमएल सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। बता दें कि साल 2004 में एक पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए धौलाना के साथ गांव के 5,800 किसानों की लगभग 25 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस प्रोजेक्ट का किसानों ने जबरदस्त विरोध किया था। आंदोलन के दौरान धौलाना हापुड़ तहसील का हिस्सा था और जिला गाजियाबाद लगता था। ऐसे में पिछले 13 सालों से यह किसान पराए की तरह अपनी जमीन की देखभाल और उस पर खेती कर रहे हैं जिन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























