हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली मेमू पैसेंजर और नई दिल्ली से बरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया है जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली के पटेल नगर में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था जिसके चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मेमू, इंटरसिटी ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया था लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























