👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शुक्रवार की सुबह निकली तेज धूप से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हालांकि गुरुवार को भी दिन में धूप निकली थी लेकिन उससे कुछ खास राहत लोगों को नहीं मिली। शुक्रवार को निकली धूप से अधिकतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है। सुबह से ही खिलखिलाती धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी छत पर जाकर धूप सेकने लगे। धूप से ठंड का प्रकोप कम हो गया और लोगों ने धूप का आनंद लिया।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041





























