हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन के संचालन से रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हापुड़ से दिल्ली और मुरादाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी हो रही है. सोमवार से शुरू हुई इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. सोमवार को दिल्ली मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से चल कर रात करीब 9:22 पर हापुड़ स्टेशन पर पहुंची और 5 मिनट ठहरने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई. यह ट्रेन मंगलवार की तड़के 06:02 बजे के आसपास हापुड़ स्टेशन पर पहुंची जो 5 मिनट रुक कर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























