हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिछले महीने खाद्य तेलों में हुई 10 से 15 रुपए प्रति लीटर की कटौती के बाद अब एक बार फिर उपभोक्ताओं को खाद्य तेलों में 10 रुपए प्रति लीटर तक की राहत मिलने जा रही है. केंद्र सरकार ने खाद्य तेल निर्माताओं को एक हफ्ते के भीतर खाद्य तेल पर 10 रुपए तक सस्ता करने के निर्देश दिए हैं. वहीं आपको बता दें कि एक ही ब्रांड के तेल का दाम पूरे देश में सरकार ने एक ही रखने के निर्देश दिए हैं. पिछले एक हफ्ते में वैश्विक कीमतों में 10% तक की गिरावट आई है जिसका लाभ सरकार ने उपभोक्ताओं को देने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में अगले एक हफ्ते के भीतर पाम तेल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल जैसे सभी आयातित खाद्य तेलों में एमआरपी को 10 रुपए प्रति लीटर तक कम किया जाएगा.
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050

































