हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा के जलस्तर में 86 सेंटीमीटर की कमी आई है। हालांकि किसानों की चिंता अभी भी बरकरार है। गंगा का जलस्तर कम होने से बृजघाट में सीढ़ियों से पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। एसडीएम अंकित वर्मा का कहना है कि गंगा के जलस्तर में गिरावट के चलते बाढ़ की संभावना काफी कम हो गई है। हालांकि जल स्तर पर लगातार पैनी नजर विभाग ने रखी हुई है।

आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों, मैदानी क्षेत्रों में में हुई जोरदार बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ने लगी थी। फसलें भी प्रभावित हो रही थी लेकिन गंगा का जलस्तर एक बार फिर घट रहा है जिसके चलते थोड़ी राहत मिली है। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने के कारण भूकटान की समस्या भी बनी हुई है। गंगा के तटीय इलाकों से लगे खेतों में खड़ी फसल कटान के कारण बह गई है। हालांकि अभी बारिश होने की संभावना है जिससे एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























