
कालेज की वार्षिक पत्रिका का विमोचन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालेज, तगासराय मे कालेज की वार्षिक पत्रिका ‘ कुंतेश ‘ का विमोचन मुख्य अतिथि मुकेश त्यागी ने किया, इस अवसर पर कालेज मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ मे स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को पुरस्कृंत किया गया।कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी ने कहा कि कालेज की वार्षिक पत्रिका कालेज के समस्त कार्यो का दर्पण होती है इससे कालेज की समस्त गतिविधियो का पता चल जाता है उन्होंने कालेज मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ मे स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को भी बधाई दी तथा भविष्य मे ओर अधिक उच्च कीर्तिमान स्थापित करने को कहा।
इस अवसर पर बृजभूषण त्यागी, सुरेश चन्द सम्पादक, प्रधानाचार्या सिप्पी वर्मा, सीमा शर्मा, पूनम त्यागी, अलका शर्मा, शैली शर्मा, लक्ष्मी त्यागी, प्रिन्सी त्यागी सीमा त्यागी, अंजू त्यागी ,विनय सैनी, मुक्ता सिह, संदीप वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































