गाड़ी की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, नाबालिग की अश्लील वीडियो की वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से रिश्ता तय कर मंगनी करने के बाद लड़के पक्ष ने दहेज में कार की मांग की। मांग पूरे ना होने पर रिश्ता तोड़ दिया और नाबालिगा के फोटो व वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने अपनी नाबालिग पुत्री का रिश्ता बागपत के गांव गौसपुर निवासी सुहेल पुत्र रिजवान के साथ तय किया था लेकिन नाबालिग होने के बाद शादी करने की बात तय हुई थी। अक्टूबर के महीने में उसकी पुत्री की मंगनी में सुहेल के घर वालों को एक लाख रुपए नकद व दो लाख के गहने व अन्य सामान दिया। आरोप है कि मंगनी के बाद आरोपी पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी की मांग करने लगे। जब मांग पूरी होने से इनकार कर दिया तो आरोपी उसकी बेटी से अश्लील बातें करने लगा और उसकी अश्लील वीडियो बना ली जिसे वायरल करने की वह धमकी देने लगा। जब पिता ने मामले की शिकायत माता-पिता से की तो आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए और रिश्ता तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहेल, पिता रिजवान और मां अफसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851



























